Advertisement
Advertisement

तीन उत्पाद एसआइ और एक सिपाही लाइन हाजिर

रांची: उत्पाद भवन के हाजत में युवक की मौत के मामले में तीन उत्पाद सब इंसपेक्टर समेत एक सिपाही को लाइन हजारी कर दिया गया है. जबकि उस दिन हाजत डयूटी में तैनात सिपाही बालेश्वर केरकेट्टा का स्थानांतरण चेक पोस्ट पर कर दिया गया है.

लाइन हाजिर होने वाले उत्पाद सब इंसपेक्टर ललित सोरेन, पंकज कुमार, रूपेश कुमार व उत्पाद सिपाही रवि कुमार छापामारी टीम में शामिल थे.

इसके अलावा उत्पाद विभाग में तैनात 13 सिपाही की प्रतिनियुक्ति समाप्त की जायेगी. इसके लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

सभी सिपाही गत पांच वर्ष से अधिक समय से विभाग में प्रतिनियुक्त हैं. इनकी जगह पर नये लोगों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. उल्लेखनीय है कि छह जनवरी को छापामारी के दौरान गिरफ्तार डंगरा टोली के युवक नितेश लोहरा की मौत हो गयी थी.

विभाग के अनुसार युवक ने उत्पाद भवन के हाजत में फांसी लगा ली थी. नितेश को उत्पाद विभाग की टीम ने छापामारी के दौरान उसे गिरफ्तार किया था. उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार नितेश हाजत में लगे हुक में फंदा बना लटक गया.

 

 

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...