हर्ष फायरिंग में गोली से एक युवक की मौत

commercial advertisement
Ad

मोतिहारी : मोतिहारी में ऑर्केस्ट्रा नाच के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई है। मामला रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव का है। जहां छठियार भोज में ऑर्केस्ट्रा का नाच प्रोग्राम चल रहा था। ऑर्केस्ट्रा में भोजपुरी गीत बजते ही ऑर्केस्ट्रा देख रहे युवक ने मंच पर आकर अतिउत्साह में हर्ष फायरिंग शुरू कर दिया। फायरिंग कर रहे युवक का पहला गोली कीच कर गया पर मंच के नीचे उतरते ही फायरिंग हो गया। जिसमें हर्ष फायरिंग में गोली लगने से गुड्डू नाम के युवक की मौके पर मौत हो गई।

बता दें कि युवक को गोली लगते ही छठियार का भोज मातम में बदल गया। अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया। रामगढ़वा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक का अप्रेल महीने में शादी होने वाली थी। हर्ष फायरिंग घटना के बाद चम्पापुर गांव में मातम पसरा हुआ है। जिस गांव में कल तक खुशी थी ओ आज मातम में बदल गया है।

राजीव रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
spot_imgspot_img

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पलनवा थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान...

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF व पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियार बरामद

कटिहार : कटिहार में पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। बरारी थाना क्षेत्र के...

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार

देवघर : देवघर पुलिस को लूटपाट की घटनाओं के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। मोहनपुर थाना क्षेत्र में पिस्टल के बल पर राहगीरों और...