पटना : लालू परिवार के ऊपर एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिकंजा कसा है। ईडी ने लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार के खिलाफ फिर से दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इसको लेकर बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री तेजप्रताप यादव ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यह भाजपा और आरएसएस के लोग समझ गए हैं कि इनका सुपड़ा साफ होने वाला है। इसलिए यह लोग इस तरह का हथकंडा अपना रहे हैं। जो जाल इन्होंने फेंका है उस जाल में आरएसएस और बीजेपी वाले खुद फंस रहे हैं।
सीट शेयरिंग पर मंत्री तेजप्रताप यादव ने कहा कि जो नेता है वह समझेंगे क्या मामला है क्या नहीं। वहीं फुलवारीशरीफ में हुए गैंगरेप की घटना को लेकर तेजप्रताप ने कहा कि जिन्होंने इस तरह का काम किया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वहीं तेजप्रताप यादव ने ये बड़ा दावा किया है कि केंद्र में इंडिया गठबंधन का झंडा लहराएगा।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट







