Land for Job Scam Case : कोर्ट में आज पेश होंगे लालू, तेजस्वी और तेजप्रताप

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अपने दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के साथ सोमवार सात अक्टूबर को दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश होंगे। उनकी यह पेशी लैंड फॉर जॉब केस में होगी। इसके लिए राजद नेता रविवार शाम को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। तेजप्रताप के पहले से ही दिल्ली में मौजूद होने की खबर है। वहीं, तेजस्वी के भी आज रात तक दुबई से दिल्ली लौटने की खबर सामने आ रही है।

तेजप्रताप पहली बार कोर्ट में होंगे पेश

लैंड फॉर जॉब केस में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव समेत आठ आरोपियों की पेशी होनी है। इस केस के सिलसिले में तेजप्रताप को पहली बार समन भेजा गया है। जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में लालू यादव को मुख्य साजिशकर्ता बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक, पेशी के दौरान लालू यादव के साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पाटलिपुत्र की सांसद मीसा भारती मौजूद रहेंगी।

यह भी पढ़े : दिल्ली के लिए रवाना हुए लालू यादव, लैंड फॉर जॉब मामले में है समन

यह भी देखें :

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...