राबड़ी आवास में इंट्री नहीं मिलने पर तेजप्रताप ने जगदानंद सिंह पर साधा निशाना, कहा- जल्द लेंगे बड़ा फैसला

पटना : लगभग तीन साल बाद लालू प्रसाद यादव रविवार की शाम पटना पहुंचे. लालू यादव को पटना एयरपोर्ट पर रिसिव करने के लिए तेजप्रताप यादव, तेजस्वी यादव, आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह सहित पार्टी के तमाम नेता मौजूद थे. लालू यादव एयरपोर्ट से सीधे राबड़ी आवास पहुंचे.

आरजेडी से कोई लेना-देना नहीं- तेजप्रताप

वहीं लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को राबड़ी आवास के अंदर घुसने से रोक दिया गया. राबड़ी आवास में एंट्री नहीं मिलने से तेजप्रताप यादव बौखला गए. आवास के अंदर इंट्री नहीं होने पर तेजप्रताप यादव ने आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह पर जमकर भड़ास निकाला. तेजप्रताप यादव ने कहा कि उन्हें राबड़ी आवास में नहीं जाने दिया गया, न ही उनके पिता लालू यादव को उनके घर जाने दिया गया. अब उनका आरजेडी से कोई लेना-देना नहीं है, वो जल्द ही कोई बड़ा फैसला लेंगे.

पिता लालू की खल रही थी कमी- तेजप्रताप

राबड़ी आवास में इंट्री नहीं मिलने पर तेजप्रताप ने कहा कि हमें शुरू से पिता की कमी खल रही थी. हमें पार्टी और संगठन से कोई मतलब नहीं है. वे हमारे पिता हैं और आजीवन रहेंगे. मैं हमेशा उनका सम्मान करूँगा, लेकिन आज खुशी का इतना बड़ा मौका था आज सबको एक होना था. लेकिन ऐसे परिस्थिति में भी हमें बेइज्जत किया गया.

आरएसएस के हैं जगदानंद सिंह

एयरपोर्ट पर जगदानंद सिंह ने हमे ठेलने का प्रयास किया. ये आरएसएस वाले लोग हैं. इसको जबतक पार्टी से निकालेंगे नहीं तबतक हमको राजद से कोई मतलब नहीं है. छात्र राजद में जो गुंडे पल रहे हैं उनलोगों ने एयरपोर्ट पर हमें धक्का दिया. पिताजी अंदर थे, अगर उन्होंने देखा होगा तो जरूर एक्शन लेंगे.

तेजप्रताप ने इनपर लगाया आरोप

तेजप्रताप ने जगदानंद सिंह, सुनील सिंह और संजय पर आरोप लगाते हुए कहा कि यही लोग हमको अंदर नहीं जाने दिया. ये लोग आगे-पीछे मंडरा रहे थे और एयरपोर्ट पर हमे अंदर नहीं जाने दिया. ये सब हमने देखा है. आज अजीब तरह से मेरे साथ व्यवहार किया गया है. आगे हम बहुत बड़ा स्टैप लेने जा रहे हैं.

रिपोर्ट : शक्ति

कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच कल हो सकता है बड़ा फैसला, आपदा प्राधिकार की बैठक कल

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar Trainee IPS Officers Meeting 2026: बिहार के 10 प्रशिक्षु IPS...

Bihar Trainee IPS Officers Meeting 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 2025 बैच के प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को कानून-व्यवस्था,...

Patna Sahib 360th Prakash Parv 2027: गुरु गोविंद सिंह जी के...

Patna Sahib 360th Prakash Parv 2027: सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 360वीं जयंती यानी प्रकाश पर्व-2027 के भव्य आयोजन...

Maheshpur 63 KVA Transformer: पाकुड़ के मकदुमपुर गांव को मिली बिजली...

Maheshpur 63 KVA Transformer: झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत सिलमपुर पंचायत के मकदुमपुर गांव के ग्रामीणों को लंबे समय से जारी...