Advertisment

स्मृति का राहुल पर तंज, बोली- जो अमेठी का विकास व कल्याण नहीं कर पाए तो देश का क्या खाक करेंगे

पटना : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज पटना एयरपोर्ट पहुंची। पटना एयरपोर्ट पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद स्मृति ईरानी बीजेपी पार्टी कार्यालय पहुंची। वहां भी उनका जानदार स्वागत किया गया। स्मृति ईरानी कुछ देर बाद मीडिया को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एकदिवसीय मीडिया कार्यशाला के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय महिला व बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि बिहार के इंडी गठबंधन वाले मंदिर पर सवाल उठा रहे हैं, मंदिर लोकतंत्र का हो या श्रीराम का, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी निष्ठा और सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हम सब गौरवान्वित है कि मोदी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में वह सब कुछ किया जो इसके पहले देश में नहीं हुआ था। इसलिए अब कहा जाता है कि मोदी है तो मुमकीन है।

उन्होंने गांधी परिवार और सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। ईरानी ने कहा की इंडी गठबंधन सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के नेतृत्व में बार बार सनातन धर्म का अपमान किया। इंडी गठबंधन के सभी नेता सनातन विरोधी है। इंडी गठबंधन के लोग राम मंदिर नहीं जाना चाहते हैं। स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी जब अपने लोकसभा क्षेत्र अमेठी का विकास और कल्याण नहीं कर पाए तो देश का क्या खाक करेंगे। जनता फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाने वाली है। देश में 2024 में फिर से इतिहास रचा जाएगा। यूपीए के शासनकाल में घोटाले ही घोटाले हुए। स्मृति ईरानी ने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष किया। बीजेपी कार्यकर्ता मंदिर जाने पर विश्वास रखते हैं। धर्म हो या लोकतंत्र का मंदिर हमलोग तो जाएंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के ‘प्राणप्रतिष्ठा’ समारोह का निमंत्रण अस्वीकार करने पर स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का भगवान राम विरोधी चेहरा देश के सामने प्रस्तुत हो चुका है। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में जिस पार्टी ने अदालत में दस्तावेज दिया था कि भगवान राम का कोई अस्तित्व नहीं है, उस कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व ने राम मंदिर के ‘प्राणप्रतिष्ठा’ के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया। सोनिया गांधी और कांग्रेस के नेतृत्व में इंडी गठबंधन ने बार-बार सनातन धर्म का अपमान किया है। अब इंडी गठबंधन के नेताओं द्वारा ‘प्राणप्रतिष्ठा’ के निमंत्रण को अस्वीकार करना उनकी सनातन विरोधी सोच को दर्शाता है।

ईरानी ने कहा कि मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो अगले या पिछले पांच साल की बातें नहीं कर रहे हैं, उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। 2014 में संसद की चौखट पर मात्था टेक कर उन्होंने जनता की सेवा का ध्येय तय किया था। देश की जनता के आशीर्वाद से वे प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लम्बे समय तक देश की सेवा करने वाले प्रधानमंत्री का इतिहास बनाएंगे।

ईरानी ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि 2015-21 के बीच देश के 13.50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने अपने अयोध्या प्रवास के दौरान उज्जवला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी के घर जाकर चाय पी थी। आज के पहले किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि देश के 10 करोड़ गरीब महिलाओं को घुएं से मुक्ति मिलेगी। इसी प्रकार पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी ने 11 करोड़ शौचालय बना कर खुले में शौच के अभिशाप से महिलाओं को मुक्ति दी है।

आयुष्मान योजना के तहत देश के 50 करोड़ गरीबों को 27 हजार से ज्यादा अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिली है। चार करोड़ गरीबों को आवास और 13 करोड़ परिवारों को पहली बार नल से पीने का पानी मिला है। उड़ान योजना के तहत विगत के 10 वर्षों में 74 नए एयरपोर्ट बनाए गए है जबकि आजादी के बाद से लेकर 2014 तक मात्र 74 एयरपोर्ट ही थे। प्रतिवर्ष नौ हजार किमी हाईवे का निर्माण हुआ है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का साहस मोदी में ही था।

उन्होंने कहा कि मोदी है तो हर काम मुमकीन है। उन्होंने बिना पक्षपात के सुशासन को स्थापित कर जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। पिछड़े समाज पर 1.60 लाख करोड़ तो जनजातियों के कल्याण पर 90 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। 10 लाख सरकारी नौकरी देने के लक्ष्य के तहत नौ लाख को नौकरी दी जा चुकी है। इसके अलावा मुद्रा योजना के तहत छोटे-मोटे रोजगार के लिए 26 लाख करोड़ रुपए दिए गए है। ईरानी को पुष्पगुच्छ देकर भाजपा मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल तथा शॉल भेंट कर विधान पार्षद सह राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख और पुष्पमाला पहना कर भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने स्वागत किया। पूर्व मंत्री डॉ. भीम सिंह ने स्वागत भाषण कर ईरानी का अभिनन्दन किया।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

 

Topchanchi Cattle Loaded Container Seized: तोपचांची में कंटेनर पकड़े जाने के...

Topchanchi Cattle Loaded Container Seized: एक गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस ने तोपचांची थाना क्षेत्र के हटिया मैदान के पास नेशनल हाईवे पर मवेशियों...

Dhanbad News: सुंदरपहाड़ी के कुएं में मिला अज्ञात युवक का शव,...

Dhanbad News: सोमवार सुबह ईस्ट टुंडी पुलिस स्टेशन इलाके के सुंदरपहाड़ी गांव के पास एक कुएं में एक अनजान युवक का शव तैरता हुआ...

Potka BDO Vehicle Registration Case: बिना नंबर की सरकारी टाटा सूमो...

Potka BDO Vehicle Registration Case: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका ब्लॉक के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) की सरकारी गाड़ी को लेकर एक मामला सामने...