स्मृति ईरानी ने महिलाओं के बहाने राजद पर किया हमला, बोली महिलायें झांसे में नहीं आने वाली

स्मृति ईरानी ने महिलाओं के बहाने राजद पर किया हमला

बोली महिलायें झांसे में नहीं आने वाली

पटना :   बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पटना पहुँची। यहाँ उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुये सरकारी की उपलब्धियों के बहाने महागठबंधन पर हमला बोला।

Goal 7 22Scope News

NDA ने महिलाओं को दी मजबुती और बढाया स्वाभिमान 

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि दर्द और दहशत झेल रही बिहार की स्वाभिमानी महिलाओं को केन्द्र की सरकार ने मजबुती देते हुये बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा है। जनधन खाते के बहाने बिहार की 3 करोड़ महिलाओं का खाता खुलवाया गया है।
महिलाओं के लिये सरकार के कार्यों को गिनाते हुये कहा कि गरीब महिला को रसोई में धुआँ ना हो इसके लिए बिहार में 1 करोड़ 16 महिला को स्वच्छ ईंधन दिया गया है। जीविका के जरिये महिलाओं को सशक्त बनाने का सरकार ने काम किया है। इसी का परिणाम हैं कि बिहार में एनडीए सरकार रफ्तार पकड़ चुकी है। इसके टक्कर में अभी कोई नहीं है।

महिलाओं को आरक्षण देकर किया राजनीतिक रूप से सशक्त 

स्मृति ईरानी ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाते हुये इनके लिए 33% आरक्षण की घोषणा की गई। मंत्री ने कहा कि बहनों से निवेदन करना चाहती हूँ की बिहार को अपराध के साये से उबारा है NDA सरकार ने, फिर से वैसी स्थिति नही बने इसके लिये सचेत रहने की आवश्यता है।

झांसे में नहीं आने वाली हैं महिलायें, फिर बनेगी एनडीए सरकार

महागठबंधन पर तीखा हमला करते हुये कहा कि एक ओर NDA सरकार महिलाओं को सशक्त कर रही है तो दूसरी ओर RJD महिलाओं के सशक्त होने पर कटाक्ष कर रही है।

वहीं तेजस्वी को महिलाओं को लेकर की गयी घोषणा पर भी तंज कसते हुये कहा कि RJD ने बिहार की महिलाओँ को कम आंका है। इस प्रकार की घोषणा करने से महिलायें झांसे में नहीं आने वाली हैं। उन्होंने कहा कि RJD का कोई भी झुंझुना महिलाओं को बरगला नही सकता है। महिलाओं का समर्थन एनडीए के साथ है और महिलाओं ने प्रण कर लिया है इस बार फिर से बनेगी एनडीए सरकार।

ये भी पढे :  तेजस्वी ने की बड़ी घोषणा, महिलाओं और सरकारी कर्मियों को होगा ये फायदा

Illegal coal seized in Khalari: खलारी के बिलारी रोड में झाड़ियों...

Illegal coal seized in Khalari: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान जारी है। इसी...

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर...

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...