Advertisement
Advertisement

ऐसा क्या हुआ जो सूर्यकुण्ड उत्सव स्थगित करना पड़ा….

हजारीबागः 10 जनवरी को होने वाला जिले का सुप्रसिद्ध सूर्यकुण्ड उत्सव स्थगित हो गया। इसका कारण JBKSS का विरोध और  सुरक्षा कारणों को बताया जा रहा है।

आज यानी 10 जनवरी को हजारीबाग के बरकट्ठा स्थित सूर्यकुंड धाम में सूर्यकुंड उत्सव होने वाला था जिसमें भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपना कार्यक्रम देने वाले थे तथा इसके साथ-साथ झारखंड के स्थानीय कलाकार मुकुंद नायक, सूरज टायलॉन, रामगढ़ से शालिनी दुबे तथा हजारीबाग के छोटे कलाकारों का भी कार्यक्रम तय हुआ था।

भोजपुरी नाय चलतो तथा बाहरी कलाकार नाय चलतो का स्लोगन वायरल

परंतु इस कार्यक्रम में खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम होने की सूचना जैसे ही JBKSS के लोगों को लगी उन्होंने भोजपुरी नाय चलतो तथा बाहरी कलाकार नाय चलतो के स्लोगन के साथ इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही आयोजनकर्ताओं को कई तरह की धमकियां भी दी गई है जिसे लेकर थाने में आवेदन भी दिया गया है।

उत्सव की तैयारी पूरी की जा रही थी परंतु अंत समय में विरोध बढ़ता देख हो हंगामा के चलते जिला प्रशासन ने सुरक्षा कर्म से अपना हाथ पीछे खींच लिया। इसके बाद यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। अब यह मामला काफी तूल-पकड़ लिया है तथा आयोजनकर्ता ने हमसे बात करते हुए इस पर खासी नाराजगी प्रस्तुत की है।

कई लोगों के रोजी-रोटी पर पड़ा है असर

साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि मुंबई जैसे बड़े शहरों में झारखंड के कई कलाकार काम कर रहे हैं तथा अगर झारखंड से ऐसा संदेश वहां पहुंचेगी तो उनकी रोजी-रोटी पर भी काफी असर पड़ेगा। वहीं इस मामले में स्थानीय कलाकार ने भी अपनी नाराजगी प्रस्तुत की है।

ये भी पढ़ें- खतरे में जोरिया नदी का अस्तित्व, नदी में बैठकर धरना 

न्यूज 22 स्कोप से बात करते हुए कलाकारों ने कहा है कि हम छोटे कलाकारों को काफी अच्छा स्टेज मिलने वाला था जो कि कुछ लोगों के विरोध के बाद हमें गांव आना पड़ा है। साथ ही उन्होंने अपनी रोजी-रोटी पर भी सवाल उठाए हैं और कहा है कि हमारे पेट पर तो लात मारा गया है।

हालांकि आयोजनकर्ता इसे स्थगित करने की बात कह रहे हैं तथा कुछ दिनों बाद यह कार्यक्रम फिर से कराया जाएगा।  परंतु आज प्रोग्राम स्थगित हो गया है और इसी के साथ भोजपुरी खोरठा जैसे भाषा विवाद को जन्म दे दिया है। अब देखना यह होगा कि इसका आगामी क्या कुछ असर निकाल कर सामने आता है।

Commercial Advertisment

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...

Bihar Chhath Awareness Campaign 2026: छठ के पारंपरिक गीतों से गूंजेंगे...

Bihar Chhath Awareness Campaign 2026, पटना: बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर राज्य सरकार ने व्यापक जन-जागरूकता और प्रचार-प्रसार अभियान...

Jio 10000 Recharge Plan: Jio के ₹10,000 वाले प्लान में क्या-क्या...

Jio 10000 Recharge Plan: रिलायंस जियो का नया प्लान उन ग्राहकों के लिए खास हो सकता है, जो बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की परेशानी...