Advertisment

अरुणाचल प्रदेश की महिला पर्यटक बोधगया से लापता, जानकारी देने वाले को पुरस्कृत करेगी पुलिस

गया : बिहार के गया में हिमाचल प्रदेश की एक महिला पर्यटक लोबसंग तेसरिंग लापता हो गई है। अरुणाचल की महिला पर्यटक बोधगया आई थी। बोधगया में 80 फीट मंदिर के पास उसे अंतिम बार देखा गया। इसके बाद से उसका पता नहीं चल पा रहा है। इस मामले को लेकर बोधगया थाना में कांड संख्या 18/24 दर्ज कर पुलिस उसकी खोजबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश की महिला पर्यटक लोबसंग तेसरिंग बोधगया घूमने आई थी। बोधगया में 80 फीट मंदिर के पास उसे अंतिम बार देखा गया। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। महिला पर्यटक का पता लगाने के लिए पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

अरुणाचल प्रदेश की महिला पर्यटक का नाम ताव लोबसंग तेसरिंग है। उसकी उम्र 32 वर्ष है। यह महिला पर्यटक अरुणाचल प्रदेश के तबानी जिला अंतर्गत जांग थाना के माहो की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार नौ जनवरी को संध्या चार बजे बोधगया 80 फीट के पास से यह गुम हो गई। इसके बाद से इसका कुछ पता नहीं चल रहा है। पुलिस के द्वारा इसकी जानकारी देने वालों के लिए पुरस्कृत किए जाने की बात कही गई है। इसके लिए पुलिस ने अपने मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। जारी किए गए मोबाइल नंबर में 8368839393, 94318222208 और 7061943567 है। फिलहाल पुलिस अरुणाचल प्रदेश की महिला पर्यटक की तलाश में जुटी हुई है।

इस संबंध में गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली महिला पर्यटक बोधगया को घूमने आई थी। 80 फीट मंदिर के पास से वह गुम हो गई है। नौ जनवरी से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। गुम हुई महिला पर्यटक के संबंध में जानकारी देने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Lakhisarai Ashok Dham Stampede: मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये...

 लखीसराय के अशोकधाम में भगदड़ जैसी स्थिति में 7 श्रद्धालुओं की मौत के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने मृतकों के आश्रितों को 4 लाख...

Lakhisarai Ashok Dham Stampede: भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत, दो...

 बिहार के लखीसराय अशोकधाम मंदिर में भगदड़ से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दो ट्रेनों के एक साथ ठहराव और बिजली पोल गिरने...

JMM Protest: खनिज कानून 2026 के विरोध में JMM की बैठक...

खान एवं खनिज कानून 2026 के विरोध में झामुमो की रांची में बैठक होगी। पार्टी आंदोलन की रणनीति तय करेगी और 20 अगस्त को...