बेखौफ अपराधियों का कहर जारी, 2 लोगों को गोली मारकर हत्या

सीवान : सीवान में अपराधी लगातार हत्या और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आज फिर सीवान में बेखौफ अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों मृतक जमीन का कारोबार करते थे। वहीं दोनों मृतक अपराधिक छवि के भी बताए जा रहे हैं। जमीनी विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया है। घटना सराय ओपी थाना क्षेत्र के माहपुर दलित टोला की है।

बता दें कि मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के तेलहटा निवासी कालीचरण और सराय ओपी थाना क्षेत्र के माहपुर निवासी धर्मेंद्र डोम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि माहपुर दलित टोला में स्थानीय लोगों ने अचानक ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जब करीब जाकर देखा, तो दोनों व्यक्ति के शव खून से लथपथ पड़े हुए थे। घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए थे। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सराय ओपी की पुलिस पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से 12 जिंदा कारतूस और गोली का खोखा बरामद किया है। दोनों मृतक आपराधिक छवि के बताए जा रहे हैं। दोनों के उपर हत्या, लूट एवं बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के कांड दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस अज्ञात अपराधकर्मियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मामले की जानकारी दी। एसपी ने बताया की दोनो मृतक अपराधी प्रवृति के थे। घटना के कारण प्रथम दृष्टया आपसी विवाद प्रतीत हो रहा हैं। पुलिस घटना के कारणों का अनुसंधान कर रही हैं। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विजय कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Latehar News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से पहले जान लें...

Latehar News: लातेहार ज़िले में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) 2026 अभियान शुरू हो गया है। इस पहल के तहत, ज़िले के सभी मतदान केंद्रों...

Bokaro News: एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच में मिले दो लावारिस...

Bokaro News: बोकारो रेलवे स्टेशन पर "ऑपरेशन नारकोस" के तहत एक अहम कार्रवाई में, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच...

Dhanbad News: तमिलनाडु हादसे के पीड़ितों के लिए सरकार की बड़ी...

Dhanbad News: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर ज़िले में अमोनिया गैस लीक की घटना के बाद बचाए गए धनबाद के 12 मज़दूर झारखंड लौट रहे हैं।...