बेखौफ अपराधियों ने एक दुकानदार को गोली मारकर की हत्या

302
Advertisment

बेगूसराय : बेगूसराय में एक बार फिर बेंखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया जहां बेखौफ अपराधियों ने एक दुकानदार को गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के कटरमाला गांव की है। मृतक व्यक्ति की पहचान कटारमाला गांव के रहने वाले ब्रह्मदेव शाह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि ब्रह्मदेव साह दीपावली के मौके पर अपना दुकान पर पूजा करने बाद अपना दुकान बंद कर घर जा रहा था।

Advertisment

इस दौरान अपराधियों ने दुकान से कुछ ही दूरी पर ब्रह्मदेव शाह को घेर लिया और उसे गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की हकीकत में जुटी हुई। मृतक के पुत्र संतोष कुमार ने बताया कि कटरमाला चौक के पास ही बाइक रिपेयरिंग का दूकान है। दुकान बंद करके घर जा रहे थे। दूकान से कुछ ही दूर में बदमाशों ने ब्रह्मदेव साह को घेर कर गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने यह भी बताया कि अपना गुतीया के साथ 14 कट्ठा जमीन का विवाद चल रहा है। 14 कट्ठा जमीन के ही कारण ब्रह्मदेव शाह को गोली मार कर हत्या की गई है।

इस संबंध में नगर थाना के सी रिशु कुमार ने बताया है कि डंडारी थाना क्षेत्र के कटारमाला गांव में एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। फिलहाल इस हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताते चलें कि दीपावली के दिन अपराधियों ने इस बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Advertisement