Advertisment

भाजपा ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दोषियों को जल्द हो फांसी की सजा

पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज दानापुर पहुंचे और उस पीड़ित परिवार से मुलाकात की, जिनकी दो बच्चियों को अगवा कर दुष्कर्म और बाद एक की हत्या कर दी गई। एक बच्ची अभी भी जीवन और मौत के बीच झूल रही है। भाजपा अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि भाजपा उनकी न्याय की लड़ाई तब तक लड़ती रहेगी जब तक कि दोषियों को फांसी की सजा नहीं मिल जाती। उन्होंने कहा कि अपराध क्षम्य नहीं हो सकता।

पुलिस थाना से करीब तीन किलोमीटर दूर गरीब और दलित परिवार के साथ ऐसी जघन्य घटना के 24 घंटे बाद भी अपराधी शहर में घूम रहे हैं, यह पुलिस के लिए भी शर्म की बात है। अब तक अपराधियों की पहचान तक नहीं हो पाई है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि ऐसे अपराधियों को इनकाउंटर कर देना चाहिए और उनके घरों को ध्वस्त करना होगा।

भाजपा अध्यक्ष चौधरी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि पीड़ित परिवार ने साफ तौर पर कहा कि उसे पैसा, दौलत कुछ नहीं चाहिए, दोषियों को सजा मिले यही न्याय है। उन्होंने कहा कि इस मामले को भाजपा स्वयं अपने खर्च पर लड़ेगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 24 घंटे के अंदर दोषियों को गिरफ्तार करे और 48 घंटे के अंदर अदालत में फांसी की सजा के लिए जाए, नहीं तो भाजपा आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगी।

उन्होंने कहा कि सही अर्थों में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह फेल है। नीतीश की सरकार असफल है, नीतीश जी बीमार हैं और लालू जी मूकदर्शक बने हैं और बिहार में गुंडाराज चल रहा है। चौधरी ने कहा कि पुलिस ने कारवाई नहीं की, कारवाई करने के लिए पैसे की मांग तक की गई। आज बिहार में शासन नाम की चीज नहीं रही। शराब, जमीन और बालू माफिया की सरकार चल रही है।

उन्होंने कहा कि जिन बच्चियों के साथ घटना घटी उनके पिता नहीं हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सांसद रामकृपाल यादव द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक से बातकर विशेष जांच दल गठित करवाई गई है। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि जख्मी बच्ची का इलाज भी भाजपा अपने खर्च पर करवाएगी। भाजपा नेता संजय खंडेलिया, उषा विद्यार्थि, योगेन्द्र पासवान और अनामिका पासवान भी अध्यक्ष सम्राट चौधरी के साथ उपस्थित थे।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...

Dhanbad Domestic Dispute Murder Case: मुनीडीह में सनसनीखेज वारदात, युवक की...

Dhanbad Domestic Dispute Murder Case: धनबाद के मुनीडीह ओपी इलाके के गोपीनाथडीह बस्ती में घरेलू झगड़े के बाद एक युवक की संदिग्ध हालात में...

Patamda Stone Quarry Protest: स्कूल और घरों के पास खनन पर...

Patamda Stone Quarry Protest: पूर्वी सिंहभूम ज़िले के पटमदा ब्लॉक की ओडिया पंचायत के ग्रामीणों ने पत्थर खदान (स्टोन क्वारी) के संचालन के विरोध में...