इंटर कॉलेजों ने तय सीट से अधिक पर लिया दाखिला, तो जैक नहीं करेगा इनका पंजीयन

रांची: राज्य के इंटर कॉलेजों में तय सीट से अधिक पर विद्यार्थियों का दाखिला लिया, तो झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) उनका पंजीयन नहीं करेगा. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार ने इस संबंध में सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजा है.

साथ ही सभी इंटर कॉलेजों के प्राचार्यों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देने को कहा है. शिक्षा सचिव ने सभी जिलों को पत्र भेजा है.

पत्र में कहा गया है कि राज्य में स्थापना अनुमति प्राप्त इंटर कॉलेज प्रत्येक संकाय में नामांकन के लिए 128 सीट और प्रस्वीकृति प्राप्त कॉलेज में प्रत्येक संकाय में प्रत्येक संकाय में 384 सीट निर्धारित है.

कॉलेजों द्वारा निर्धारित सीट से अधिक नामांकन ले लिया जाता है और लिये गये नामांकन के आधार पर सीट बढ़ाने या पांजीयन के लिए जैक से अनुरोध किया जाता है.

जैक द्वारा निर्धारित सीट से अधिक पर नातांकन लिया जाना नियम के अनुरूप नहीं है.  कॉलेजों को सीट के अनुरूप ही मिलेगा अनुदान पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कॉलेजों को अनुदान भी निर्धारित सीट के अनुरूप ही मिलेगा.

Jamui Farmer Success Story: जमुई के किसान चंद्रिका मंडल की बदली...

Jamui Farmer Success Story ,पटना:बिहार के जमुई जिले के कर्णपुर पंचायत निवासी 55 वर्षीय किसान चंद्रिका मंडल ने पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक...

Bihar Mid Day Meal Scheme: बिहार के 30 जिलों में मिड-डे...

Bihar Mid Day Meal Scheme, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में लापरवाही को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...