पारा गिरा, कनकनी बढ़ी, पांच दिन राहत नहीं

रांची: देश के उत्तरी हिस्से से चल रही हवा का असर झारखंड में भी दिख रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बादलों के छंटने की वजह से तापमान गिर रहा है.

अगले पांच दिनों तक स्थिति इसी तरह रहेगी. 17 और 18 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश का भी संभावना है.

इधर, शुक्रवार को राजधानी समेत राज्य के कई हिस्सों का तापमान अचानक गिर गया. राजधानी के ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर पुआल पर गिरी ओस की बूंदें जम गयीं.

राज्य के कई जिलों में सात डिग्री सेसि तक न्यूनतम तापमान गिरा है. राजधानी का न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेसि से नीचे चला गया है.

राजधानी का पारा एक दिन में करीब चार डिग्री सेसि गिर गया है. गढ़वा के शहरी क्षेत्र का तापमान पांच डिग्री सेसि के आसपास पहुंच गया है.

मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा. 17 और 18 जनवरी को बारिश हो सकती है.

इस दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. 15 जनवरी से बादल के कारण तापमान बढ़ने लगेगा.

मैक्लुस्कीगंज और कांके का पारा पांच तक पहुंचा मैक्लुस्कीगंज में एक बार फिर ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है.

शुक्रवार सुबह लगभग 6:15 बजे मैक्लुस्कीगंज निवासी एंग्लो समुदाय के बॉबी गॉर्डन के घर में लगे तापमान मापक यंत्र से पांच डिग्री सेसि रिकार्ड किया गया.

मैक्लुस्कीगंज चीनाटांड में प्रातः भ्रमण पर निकले लोगों खेत-खलिहानों पर ओस की जमी बूंदे दिखीं. इधर, कांके का न्यूनतम तापमान भी पांच डिग्री सेसि रिकार्ड किया गया.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!