50 लोगों से 40 लाख रुपए की ठगी, सारे आरोपी फरार

रांची: 10 हजार व्याज दिलाने का झांसा देकर 50 से अधिक लोगों से करीब 40 लाख की ठगी के आरोप में पुंदाग ओपी में दर्ज कराई गई है।

 प्राथमिकी दर्ज करानेवाली ललगुटवा की पिंकी कुमारी ने बताया है कि सितंबर 2022 में हजारीबाग जिले के केरेडारी निवासी अर्जुन साहू से उनकी भेंट हुई थी।

अर्जुन ने उन्हें बताया था कि उसके पास एक ऐसा स्कीम है, जिसमें एक बार पैसा डालो और सात पुस्त तक ब्याज लो। यदि आप एक लाख रुपए जमा करेंगी, तो हर महीने आपको 10 हजार रुपए इंटरेस्ट मिलेंगे।

यह सुनकर वह उसके झांसे में आ गईं और अपने घर में शादी के लिए रखे 6.23 लाख रुपए उसे दे दीं। इसके बाद वह अक्सर ऐप खोलकर दिखाता था कि उन्हें प्रतिदिन 25 डालर इंटरेस्ट मिल रहा है।

कुछ दिन बाद जब उन्होंने उससे पूछा कि उन्हें अबतक कितना इंटरेस्ट मिला है, तो वह टाल मटोल करने लगा। अर्जुन के साथ ठगी में अंशु नाज उर्फ निखत परवीन, घनश्याम कुमार, काजल कुमारी, मीना रानी व बबीता कुमारी भी शामिल थे।

सभी ने बंद कर लिए अपने मोबाइल रुपए लेने के बाद जब धीरे-धीरे सभी आरोपी गायब हो गए, तब लोगों को ठगे जाने का एहसास हुआ। वे लोग उन्हें फोन करने लगे, लेकिन सभी ने अपने अपने-मोबाइल बंद कर दिए हैं।

कई लोगों ने इन्हें अपनी जिंदगीभर की कमाई दे दी है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

JPSC JSSC CID Arrest: CID ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार,...

JPSC JSSC CID Arrest, रांची: अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने JPSC और JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षाओं से जुड़े मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया...

Alamgir Alam Money Laundering Case: आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से...

Alamgir Alam Money Laundering Case, रांची: झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को टेंडर आवंटन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम...

Dhanbad Encounter: निखार सबलोक हत्याकांड से जुड़े शूटर को पुलिस ने...

Dhanbad Encounter: जमशेदपुर के चर्चित कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड से जुड़े एक कथित शूटर को धनबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।...