Cyber Fraud Ranchi: पैसा डबल करने के झांसे में 23 लाख की ठगी, बेटे के सदमे से पिता की मौत का आरोप

रांची में साइबर ठगी के दो मामलों में 32 लाख की ठगी। किशोर से 23 लाख और वृद्धा से 9.10 लाख ठगे गए, तनाव में पिता की मौत का आरोप।


Cyber Fraud Ranchi : राजधानी रांची में साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में करीब 32 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने पैसा डबल करने और ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर एक किशोर से करीब 23 लाख रुपये और एक 74 वर्षीय वृद्धा से 9.10 लाख रुपये ठग लिए। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पैसा डबल करने का झांसा देकर किशोर से 23 लाख की ठगी

पहले मामले में हिंदपीढ़ी नाला रोड निवासी कमरून निशा ने बोकारो निवासी अमन हाशमी, उसके पिता फिरोज अहमद और चाचा चुन्न पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार अक्टूबर 2025 में उनके 16 वर्षीय पुत्र मो. जैद की मुलाकात रांची में अमन हाशमी से हुई थी। अमन ने खुद को छात्र और व्यवसायी बताकर उससे दोस्ती कर ली।

आरोप है कि पढ़ाई के बहाने अमन ने जैद को कांटाटोली स्थित एक फ्लैट में बुलाया और एक निवेश योजना में पैसा लगाने के लिए फुसलाया। उसने भरोसा दिलाया कि निवेश की गई राशि एक महीने में दोगुनी कर दी जाएगी। शुरुआत में उसने तीन लाख रुपये लेकर उसे दोगुना कर वापस भी किया, जिससे जैद का भरोसा बढ़ गया।

इसके बाद किशोर ने परिवार से कहकर पर्सनल लोन, गोल्ड लोन और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से धीरे-धीरे करीब 23 लाख रुपये आरोपी को नकद और ऑनलाइन दे दिए। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसे अपनी दोपहिया वाहन तक बेचने के लिए मजबूर कर दिया।

राजधानी रांची में साइबर ठगी  – सबूत मिटाने और धमकी देने का भी आरोप

निवेश की अवधि पूरी होने के बाद जब जैद ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में वह उसे पैसे लौटाने का बहाना बनाकर दिल्ली भी ले गया और उसके मोबाइल से सबूत मिटाने की कोशिश की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।

कमरून निशा का आरोप है कि इस घटना से उनके पति मजहर आलम गहरे सदमे में आ गए। लगातार तनाव के कारण उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ और 25 जनवरी 2026 को उनकी मौत हो गई। परिवार का कहना है कि आरोपी और उसके परिजन अब भी उनके बेटे को धमकी भरे संदेश भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। वहीं दूसरे मामले में एक 74 वर्षीय वृद्धा से ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 9.10 लाख रुपये की ठगी की जांच भी पुलिस कर रही है।

Bokaro Chain Snatching News: बोकारो में आखिर कैसे पकड़ा गया अंतरराज्यीय...

Bokaro Chain Snatching News: बोकारो पुलिस को चेन-स्नैचिंग की घटनाओं के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक अंतर-राज्यीय चेन-स्नैचिंग गिरोह का...

नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म कर Video वायरल करने वाला रेहान पटना...

गयाजी : गया में भोली भाली ग्रामीण लड़कियों को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने वाले आरोपी रेहान ने पटना के फुलवारीशरीफ...

मुख्यमंत्री ने कहा- ‘Triple T’ से बनेगा भ्रष्टाचार मुक्त बिहार, सुशासन...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बिहार सतर्कता जागरूकता दिवस एवं बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। सम्राट अशोक...