कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार, झारखंड में नक्सली को डिलेवरी करता था हथियार

बांका : बांका के पंजवारा थाना क्षेत्र के महुआडीह गांव से पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ शनिवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बांका थाना क्षेत्र के ककना गांव निवासी अमित कुमार पिता मुन्ना चौधरी के तौर पर हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर महुआडीह गांव में पुलिस टीम द्वारा गांव में छापेमारी की गई। जहां पुलिस को देखते ही युवक ने भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस बलों द्वारा खदेड़कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास कमर से एक लोडेड देसी कट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार युवक का झारखंड के अपराधी से संपर्क बताया जा रहा है साथ ही यह भी सूचना है कि युवक का नक्सली को सामान डिलेवरी करता था पुलिस इन सभी मामलो में जांच कर रही है। पकड़े गए युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत पंजवारा थाना में केस दर्ज करते हुए शनिवार दोपहर बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।

वहीं इस पूरे मामले पर पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को लोडेड हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अन्य सभी मामलों किया जांच किया जा रहा है।

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...