कैमूर में अवैध कट्टा लहराते युवक का वीडियो हुआ वायरल, आरोपी गिरफ्तार

कैमूर में अवैध कट्टा लहराते युवक का वीडियो हुआ वायरल, आरोपी गिरफ्तार

कैमूर : कैमूर जिले के रामगढ़ थाना अंतर्गत बड़ौरा गांव की जहां पर आज सुबह मामूली विवाद में एक युवक के द्वारा दुकानदार पर कट्टा तानने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पीड़ित परिवार ने रामगढ़ थाने पर आवेदन दिया है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस सक्रिय हुई और घटना के महज तीन घंटे के अंदर ही हथियार लहराने वाले युवक की गिरफ्तारी भी हो गई।

DIARCH Group 22Scope News

युवक के द्वारा दुकानदार पर कट्टा तानने की खबर है

घटना के संबंध में बताया गया कि मामूली विवाद में एक युवक के द्वारा दुकानदार पर कट्टा तानने की खबर है। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और पीड़ित परिवार से पूछताछ के दौरान मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित परिवार के आवेदन पर आरोपी रोहित तिवारी पिता योगेश्वर तिवारी उर्फ रिंकू तिवारी को बड़ौरा स्थित सिवाना से पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है और मामले की पड़ताल में जुट गई है।

ये भी पढ़ें : कैमूर में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत…

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर क्यों...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मामले...

AI Education: बिहार को AI और टेक्नोलॉजी में अग्रणी राज्य बनाने...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में 100 टेक्नोलॉजी सेंटर विकसित करने और इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक के रिजल्ट 24 घंटे में जारी करने की पहल...

भोजपुर में Waste to Art से महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण...

भोजपुर में वेस्ट टू आर्ट पहल से कबाड़ को खूबसूरत कलाकृतियों में बदला जा रहा है। महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण संरक्षण का लाभ...