युवक ने पुलिस अधिकारी को मारी गोली, बाल-बाल बचे

औरंगाबाद : औरंगाबाद में एक युवक अवैध देसी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ कोई बड़ी घटना को अंजाम देने का फिराक में था। जिसकी गुप्त सूचना रफीगंज थाना अध्यक्ष गुरफान अली को मिली थाना अध्यक्ष ने इसकी जानकारी अपने वरीय अधिकारी को देते हुए सत्यापन हेतु भल्लु खैरा गांव पहुंचे। जहां देशी काट्टा और जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने एक युवक को अपने घर के पास घूमते हुए देखा।

आपको बता दें कि जैसे ही थाना अध्यक्ष उसे गिरफ्तार करना चाहा कि युवक ने थानाध्यक्ष के ऊपर फायर कर दिया। लेकिन गनिमत यह रही की युवक द्वारा फायर की गई गोली मिस कर गई और मौका मिलते ही युवक को रफीगंज पुलिस धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के भल्लू खैरा गांव निवासी 24 वर्षीय राशिद खान के रूप में की गई है। जिसके पास से एक देसी कट्टा एवं चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। आज अयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वितीय अमित कुमार ने बताया कि अवैध देसी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि रफीगंज थानाध्यक्ष गुफरान अली को सूचना मिली थी की एक युवक के पास अवैध देसी कट्टा और जिंदा कारतूस है।

यह भी देखें :

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देशानुसार रफीगंज पुलिस युवक के घर की घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ने का कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान युवक ने थाना अध्यक्ष पर अपने पिस्टल से फायर कर दिया। इस दौरान गनीमत रहा कि फायर मिस हो गया। गिरफ्तारी के उपरांत युवक से इस घटना के संदर्भ में आवश्यक पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष गुफरान अली, एसआई मिथलेश कुमार, पीएसआई विनोद कुमार, बीएसएपी अर्जुन उरांव, चंदन कुमार, रौशन कुमार एवं महिला सिपाही सोनी कुमारी शामिल थी।

यह भी पढ़े : मदार नदी में डूब गया घर का इकलौता चिराग

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...