राजधानी में एक बार फिर जलापूर्ति व्यवस्था चरमरा, लाखों लोगों को नहीं मिला पानी

रांची: राजधानी में एक बार फिर जलापूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। रूक्का डैम के प्लांट गेट के पास राइजिंग पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से शनिवार को शहर की चार लाख आबादी को पानी नहीं मिला।

इसे भी देखे: झारखंड के 12 जिलों में पारा 7° से नीचे, 3.8° के साथ गुमला सबसे ठंडा

पुराने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास मेन पाइप, प्लांट के मेन गेट के पास वाटर लाइन पाइप और जेएनएनयूआरएम योजना से बिछाई गई राइजिंग पाइप भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

इसे देखते हुए रूक्का प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत का निर्देश दिया है। मरम्मत कार्य को लेकर सुबह में जलापूर्ति बूटी मोड़, कोकर, कांटाटोली, नामकुम, बहुबाजार, चुटिया, एमजी रोड, अपर बाजार, रातू रोड, पहाड़ी मंदिर, आर्यपुरी, इन्द्रपुरी सहित अन्य इलाकों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इसे भी देखे:20 करोड़ रुपये की फर्जी निकासी से जुड़ी फाइल भी गायब

रूक्का प्रमंडल के कार्यपालक चंद्रशेखर ने बताया कि देर रात तक क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत का काम चलेगा। मरम्मत सही ढंग से नहीं हो सका तो रविवार को भी जलापूर्ति होने की संभावना कम है।

बंद कर दी गई, जो देर रात तक बंद रही। ऐसे में टाइन लाइन, रातू रोड लाइन और जिला स्कूल लाइन सहित रूक्का से किसी भी क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं हुई।

Madhupur Express:मधुपुर Express से पलामू को मिलेगी देवघर की सीधी रेल...

पलामू क्षेत्र के यात्रियों को देवघर की सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। मधुपुर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।Madhupur...

 JSSC CGL Scam:JSSC CGL भर्ती फर्जीवाड़ा: अभय तिवारी की पत्नी और...

JSSC CGL भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी अभय तिवारी की पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर...

Chakradharpur Railway Division:चक्रधरपुर रेल मंडल में Mega Block, 24 ट्रेनें रद्द,...

 चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनी राउरकेला रेलखंड पर 24 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक मेगा ब्लॉक रहेगा। 24 ट्रेनें रद्द और कई ट्रेनों...