Advertisement
Advertisement

20 करोड़ रुपये की फर्जी निकासी से जुड़ी फाइल भी गायब

रांची: कोषागार (ट्रेजरी) से पेयजल स्वच्छता विभाग के कर्मी द्वारा गलत डीडीओ कोड बनाकर फर्जी तरीके से 20 करोड़ की निकासी से जुड़ी फाइल गायब करने के मामले में कोतवाली थाना में शुक्रवार को केस दर्ज किया गया.

केस रांची कोषागार पदाधिकारी सुनील कुमार की शिकायत पर दर्ज हुआ है. बताया गया कि जांच के में यह स्पष्ट हुआ है कि पेयजल एवं स्वच्छता कार्य प्रमंडल रांची के कैशियर संतोष कुमार ने आवंटन से संबंधित फाइल गायब की है.

इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाये. शिकायतकर्ता ने पुलिस को यह भी बताया है कि कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता मंडल रांची के डीडीओ कोड के आधार पर बिल पास करने से संबंधित सभी दस्तावेज कोषागार कार्यालय से गुम हो गये हैं.

पूर्व में इस मामले में नौ जनवरी 2024 को सनहा दर्ज कराया गया था. लेकिन, कार्यालय स्तर पर जब जांच की गयी, तब यह स्पष्ट हुआ कि संतोष कुमार ने यह फाइल गायब की है.

Commercial Advertisment

JSSC-CGL पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द करने का सरकारी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने की राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त कर दी। फैसले से करीब 1932 से 2000 अभ्यर्थियों की नौकरी...

JPSC Exam Scam: 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में गड़बड़ी, बुद्धेश्वर भगत...

 झारखंड JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा घोटाले में CID ने दूसरी पूरक चार्जशीट दाखिल की। बुद्धेश्वर भगत समेत 10 आरोपियों पर गंभीर आरोप, अब...

Bihar Festival Special Bus Service: दिल्ली-हरियाणा से बिहार आने वालों के...

Bihar Festival Special Bus Service, पटना: छठ महापर्व और अन्य त्योहारों पर दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहारवासियों को घर लौटने में सहूलियत देने...