Commercial Advertisment

सहायक अध्यापक आकलन परीक्षा की त्रुटि होगी दूर

रांची: पारा शिक्षक  की आकलन परीक्षा के उत्तीर्णता प्रमाण पत्र जारी करने तथा परीक्षाफल की त्रुटियों को दूर करने पर झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) व मोर्चा के बीच सहमति बन गयी है.

जैक झारखंड सहायक अध्यापक सेवाशर्त नियमावाली 2021 की विभिन्न त्रुटियों का हवाला देकर प्रमाण पत्र निर्गत करने और त्रुटिपूर्ण परीक्षाफल में संशोधन करने से इंकार कर रहा था.

जैक अध्यक्ष अनिल कुमार महतो, सचिव सच्चिदानंद दिव्येंदु तिग्गा, कुणाल कुमार तथा झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के बीच वार्ता हुई.

इसमें कई बिंदुओं पर सहमति बनी. कहा गया कि आकलन परीक्षा पास करनेवाले 31000 सहायक अध्यापकों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा. प्रमाण पत्र में सहायक अध्यापक का नाम, पिता का नाम, प्राप्त अंक आदि अंकित रहेंगे. संघ से ऐसी सभी आपत्ति के आवेदन और दावा पुष्टि के लिए दस्तावेज मांगा गया है.

द्वितीय आकलन परीक्षा का फॉर्म जनवरी के अंतिम सप्ताह से ऑनलाइन भरने का निर्देश जारी किया जायेगा. द्वितीय आकलन परीक्षा फरवरी के प्रथम सप्ताह या अंतिम सप्ताह में होगी.

झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा 3700 प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों की सूची व डाटा जैक को मिल गया है. वार्ता में मोर्चा के मो सिद्दीक शेख, विकास कुमार चौधरी, सुमन कुमार, एजाज उल हक, मो नसीम, नरेंद्र कुमार गुड्डू, पिंकी राय उपस्थित थे.

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...