रांची: झारखंड के तमाम आकलन सफल एवं प्रशिक्षित सहायक अध्यापक 17 जनवरी 2024 को जैक कार्यालय रांची पर एक दिवसीय देंगे धरना |
आकलन सफल एवं प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ ने विभिन्न मांगो आकलन परीक्षा उपरांत आकलन प्रमाण पत्र की प्राप्ति, 4000 त्रुटि पूर्ण आवेदन का जल्द निराकरण एवं दूसरे आकलन परीक्षा का आयोजन करने हेतू 10 जनवरी तक का समय jac कार्यालय को दिया था |
परंतु अधिकारियों के उदासीन रवैया की वजह से नित प्रतिदिन सहायक अध्यापकों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है| इसलिए अपनी मांगों को लेकर झारखंड के तमाम आकलन सफल और प्रशिक्षित सहायक अध्यापक 17 जनवरी 2024 को एकदिवसीय जैक कार्यालय का घेराव करेंगे |
इस बात की जानकारी आकलन सफल एवं प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री ऋषिकांत तिवारी ने दी | साथ ही उन्होंने यह भी तमाम झारखंड के अगुआ शीर्षनेतृत्व कर्ता एवं सहायक अध्यापकों से आग्रह किया है कि रविवार को तमाम सहायक अध्यापकों द्वारा प्रखंड एवं जिला स्तरीय बैठक करते एवं लोगों को जागरुक करते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने हक और अधिकार के लिए रांची पहुंचे और कार्यक्रम को सफल बनावे |


















