शादी की खुशी गम में बदला, सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत

गुमलाः गुमला-सिमडेगा नेशनल हाईवे मार्ग स्थित गणेशपुर डीपा के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके बाद डूमरडीह टुकुटोली निवासी अजीत मिंज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना रविवार की शाम लगभग 6 बजे की है।

अज्ञात वाहन ने चपेट में लिया

घटना के बाद परिजनों के द्वारा तुरंत उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। मरीज की मौत के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक अजीत मिंज के घर में शादी का माहौल है। सोमवार को उसके बेटे की शादी होने वाली थी। वही इस घटना से खुशी का माहौल अचानक शोक में बदल गया।

ये भी पढ़ें- आर्किटेक्ट विनोद सिंह से ईडी आज करेगी पूछताछ 

परिजनों ने बताया रविवार को घर में मड़वा कार्यक्रम था, वही बाजा बजाने वाले को देखने अजीत गणेशपुर डीपा की ओर जा रहा था। तभी एक अज्ञात वाहन ने अजीत को टक्कर मारते हुए पालकोट की ओर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिसने पर गुमला थाना के दीपक रोशन दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...