रांची: ईडी के समन के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने लेटर के जरिये इसका जवाब भेजा है। सीएम का लेटर लेकर एक कर्मचारी सीएम आवास से ईडी ऑफिस पहुंचा है।
सील बंद लिफाफा लेकर ईडी ऑफिस पहुंचा कर्मचारी
इस लेटर में ईडी के समन का जवाब लिखा हुआ है जिसे लेकर कर्मचारी पहुंचा ईडी ऑफिस पहुंचा है। कर्मचारी सील बंद लिफाफा लेकर ईडी ऑफिस पहुंचा है।
मालूम हो कि ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को सात बार समन भेजा था पर इसको लेकर सीएम के तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया था। अब ईडी ने 16-20 जनवरी के बीच सीएम हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाया है।

















