पटना : 68वीं BPSC परीक्षा रिजल्ट– बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सोमवार की देर रात 68वीं का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। 68वीं बीपीएससी परीक्षा में कुल 3222 उम्मीदवार सफल घोषित हुए हैं। पटना सिटी के प्रियांगी मेहता राज्यभर में टॉपर बनी। जबकि अनुभव को दूसरा स्थान मिला और प्रेरणा सिंह थर्ड टॉपर बनीं। आयोग ने परिणाम को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। अभ्यर्थी इसे देख सकते हैं। आयोग के सचिव रवि भूषण ने बताया कि अंतिम रूप से 322 उम्मिदवारों को सफल घोषित किया गया है। बता दें कि कुल 587 उम्मिदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था जिसमें से 50 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं कुल 817 उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल हुए।
टॉप 10 में सफल अभ्यर्थी
1. प्रियांगी मेहता
2. अनुभव
3. प्रेरणा सिंह
4. अंजलि जोशी
5. सौरव रंजन
6. आसिम खान
7. अंजलि प्रभा
8. अनुकृति मिश्रा
9. आकाश कुमार
10. मीमांशा
Highlights
















