मंत्री लेसी ने कहा- हमारे नेता नीतीश कुमार PM पद के सबसे अच्छे उम्मीदवार

पटना : बिहार सरकार के मंत्री लेसी सिंह आज पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने एक बड़ा बयान दे दिया है। लेसी सिंह ने कहा कि हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएम पद के सबसे अच्छे उम्मीदवार हैं। नीतीश कुमार सबसे सीनियर लीडर हैं, सबसे बड़ा चेहरा हैं। हलांकि नीतीश कुमार ने कभी किसी पद के लिए दावेदारी नहीं की। लेकिन पार्टी का हर नेता कार्यकर्ता ये चाहता है की नीतीश पीएम पद के दावेदार बने।

सीट शेयरिंग पर मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि कुछ बातें मीडिया को नहीं बताई जाती है। सीट शेयरिंग को लेकर जो हमारा एलाइंस बना है उसमें पार्टी के शीर्ष नेता बात कर रहे हैं। जब सब कुछ फाइनल हो जाएगा तो आप लोगों को बता दिया जाएगा। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर मंत्री लेसी ने कहा कि राम किसी एक पार्टी का नहीं है, सबके दिल में बसते हैं सबके मन में बसते हैं। हमारे पार्टी में अगर किसी को निमंत्रण मिला है तो वह अपने हिसाब से देखेगा।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Social Media Responsibility: Social Media नहीं, Social Sense जरूरी! जमुई वीडियो...

Social Media Responsibility, पटना: सोशल मीडिया ने दुनिया को हमारे मोबाइल फोन की स्क्रीन तक पहुंचा दिया है. किसी भी घटना की तस्वीर या...

TSPC Bandh Jharkhand: 24 से 26 सितंबर तक बंद का ऐलान,...

TSPC Bandh Jharkhand, चतरा: टीएसपीसी सुप्रीमो बृजेश गंझू की वाराणसी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान हुई मौत के बाद संगठन ने विरोध का ऐलान...

Bihar Daroga Exam Cancelled: 27 मई को हुई मुख्य लिखित परीक्षा...

Bihar Daroga Exam Cancelled, पटना: बिहार में दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आयी है. बिहार पुलिस...