IBPS Exam Calendar 2024: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने वर्ष 2024-25 के लिए परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से यह कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं। आईबीपीएस क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के लिए कार्यालय सहायकों (क्लर्क), अधिकारी स्केल 1 (पीओ), अधिकारी स्केल 2 और 3 के लिए परीक्षा आयोजित करता है।
शेड्यूल के अनुसार, आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क और आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा 3, 4, 10, 17 और 18 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी। आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 24, 25 और 31 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी और आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा 19 और 20 अक्तूबर 2024 को आयोजित की जाएगी। वहीं आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा 9 नवंबर 2024 को आयोजित की जाएगी।
ऐसे देखें IBPS Exam Calendar 2024
उम्मीदवार आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर 2024 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं। यहां आरआरबी और पीएसबी (2024-2025) के लिए ऑनलाइन सीआरपी के टेंटेटिव कैलेंडर के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर 2024 स्क्रीन पर खुल जाएगा। चाहें तो इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, आईबीपीएस पंजीकरण प्रक्रिया केवल ऑनलाइन की जाएगी, और प्रारंभिक और मुख्य दोनों परीक्षाओं के लिए, जैसा लागू हो, एक ही पंजीकरण होगा। उम्मीदवारों को सभी पदों के लिए नवीनतम आईबीपीएस परीक्षा अनुसूची 2024 पर नजर रखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए।

















