सम्राट ने धर्म गुरु दलाई लामा से भेंट कर लिया आशीर्वाद

गया : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज गया पहुंचे। अपने एक दिवसीय दौरे पर उन्होंने विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की तरक्की के लिए प्रार्थना की। चौधरी ने इस क्रम में बौद्ध धर्म गुरु परम पावन दलाई लामा जी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। चौधरी बुधवार की सुबह गया के विष्णुपद मंदिर पहुंचे और तुलसी दल से विष्णु सहत्रनाम पाठ के साथ पूजा अर्चना की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह अति प्राचीन पौराणिक स्थल है। यहाँ भगवान विष्णु के चरण की पूजा होती है। उन्होंने कहा कि गया मोक्षस्थली के रूप में देश और दुनिया में चर्चित है। ऐसी मान्यता है कि पितरों के तर्पण के पश्चात इस मंदिर में भगवान विष्णु के चरणों के दर्शन करने से समस्त दुखों का नाश होता है एवं पूर्वज पुण्यलोक को प्राप्त करते हैं। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष चौधरी ने बोधगया के तिब्बतियन मोनेस्ट्री पहुंच कर बौद्ध धर्म गुरु परम पावन दलाई लामा जी से मुलाकात की। परम पावन दलाई लामा जी को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया और उन्हें नमन कर उनका आशीर्वाद लिया।

परम पावन दलाई लामा जी ने भाजपा अध्यक्ष को दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने का आशीर्वाद दिया। चौधरी ने भी परम पावन दलाई लामा जी के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की। इस दौरान चौधरी ने कहा कि बोधगया पवित्र तीर्थस्थल है। यहां प्रतिवर्ष लाखों देशी और विदेशी पर्यटक आते हैं। धर्म गुरु दलाई लामा जी के यहां प्रवास के बाद इनकी संख्या और बढ़ जाती है। यहां पर्यटकों के लिए और सुविधा बढ़ाने की जरूरत है। चौधरी के साथ विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा, विधान परिषद में विपक्ष के नेता हरि सहनी और पूर्व मंत्री प्रेम कुमार सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता भी थे।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रत्येक पंचायत में विशेष अभियान चलाकर होगी खेल...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज ऊर्जा ऑडिटोरियम राजवंशीनगर पटना में खेल विभाग द्वारा आयोजित बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 'मेडल लाओ नौकरी...

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ लूटकांड का आरोपी...

देवघर : देवघर पुलिस को लूटपाट की घटनाओं के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। मोहनपुर थाना क्षेत्र में पिस्टल के बल पर राहगीरों और...

Gumla DC Review Meeting: गुमला में विकास परियोजनाओं की समीक्षा, जानिए...

Gumla DC Review Meeting: गुमला जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के लिए डिप्टी कमिश्नर दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता...