राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग सदस्य डॉ. अंजू पहुंची पटना, फुलवारीशरीफ की घटना पर चिंता जतायी

287
Advertisment

पटना : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग सदस्य डॉ. अंजू बाला आज पटना पहुंची। उन्होंने राजकीय अतिथिशाला में प्रेसवार्ता की। डॉ. अंजू बाला ने पटना के फुलवारीशरीफ की घटना पर चिंता जाहिर की। पोस्को एक्ट के तहत स्पीडी ट्रायल की मांग की। दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिले।दूसरे आरोपी को जल्द से जल्द पुलिस पकड़े।

Advertisment

डॉ. अंजू बाला ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को वहां जाना चाहिए। स्थिति का निरीक्षण करना चाहिए। अनुसूचित जाति के साथ जहां भी गलत होगा वहां आयोग पहुंचेगी। उत्तर प्रदेश में हमारे पहुंचने से पहले ही एफआईआर हो जाती है। जबकि बिहार में स्थति अलग है। पुलिस ने इस घटना में तत्काल कार्रवाई नहीं की। बिहार सरकार को आयोग ने चेतावनी दी। दोषियों पर कार्रवाई जल्दी हो नहीं तो आयोग सख्त फैसले लेगा। राहत राशि परिवार को दिया गया है। जो सरकारी सुविधा है जल्द दी जाएगी।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Advertisement