ACB ने 15000 घूस लेते ASI को पकड़ा

धनबाद: धनबाद ACB ने साल का दूसरा ट्रैप करते हुए धनबाद के गोविंदपुर थाना में एएसआई के पद पर तैनात विक्रम कुमार को 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ धर दबोचा। गिरफ्तार एएसआई एक केस मैनेज करने के नाम पर रिश्वत ले रहे थे।

बताया जा रहा है कि आवेदक भूली निवासी रौशन लाल अग्रवाल जो नीलामी की गाड़ियां खरीदा और बेचा करते है। उन्हें गोविंदपुर थाने में एक केस में मोटरसाइकिल से सम्बंधित नोटिस देकर एएसआई विक्रम कुमार ने थाने बुलाया।

20 हजार रुपये की मांग की गई थी

इसी दौरान एएसआई विक्रम कुमार ने रौशन को उक्त मामले में मदद करने के नाम पर उनसे 20 हजार रुपये बतौर रिश्वत की मांग की।

रिश्वत 2ॉ 22Scope News

जिसके बाद रौशन लाल अग्रवाल ने इसकी लिखित शिकायत एसीबी धनबाद को दी। जिसके बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन करने के बाद आज बड़े ही नाटकीय ढंग से एएसआई विक्रम कुमार को धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र से आवेदक रौशन लाल अग्रवाल से 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- नजराना लेकर अवैध बालू परिवहन का धंधा 

एसीबी की टीम ने एएसआई को गिरफ्तार करने के बाद उसे लेकर गोविंदपुर थाना और उसके आवास पर गई। जहाँ मामले की छानबीन के बाद गिरफ्तार एएसआई को टीम एसीबी कार्यलय लेकर चली गई। जहाँ से उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Ranchi Drug Syndicate: रांची में अंतरराष्ट्रीय नशा कारोबार का खुलासा, युवती...

 रांची में एनसीबी ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा कर युवती समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एमडीएमए और गांजा जब्त, जांच जारी।Ranchi...

 Ranchi Train Waiting List: छठ महापर्व पर घर लौटना होगा मुश्किल,...

 छठ महापर्व पर झारखंड लौटने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ी। रांची, हटिया और बिहार आने वाली कई ट्रेनों में नवंबर की शुरुआत से लंबी...

Jharkhand Weather Update: 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, रांची समेत कई...

 झारखंड में 27 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है। रांची समेत कई इलाकों में बादल और हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश के...