Advertisment

3 किलो का ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

रांचीः रिम्स में न्यूरोसर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग में 17 वर्षीय बच्ची के सर से करीब 3 किलो का ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया है। चाईबासा निवासी इस बच्ची को जन्म से सर और गर्दन के पीछे के एक ट्यूमर की वजह से चलने, सर तथा गर्दन हिलाने में काफी परेशानी होती थी।

आॉपरेशन 2 22Scope News

इसे मेडिकल की भाषा में प्लेक्सीफॉर्म फॉर्म न्यूरोफाइब्रोमैटोसिस कहते हैं। परिजनों ने कई अस्पतालों में इलाज के लिए भाग दौड़ की लेकिन ऑपरेशन की जटिलता को देखते हुए सभी ने इलाज करने से इनकार कर दिया। अंततः यह बच्ची रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग में प्रो (डॉ) सीबी सहाय की यूनिट में भर्ती हुई।

कई घंटों तक चला जटिल ऑपरेशन

न्यूरो सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी की टीम ने कई घंटों तक चले इस जटिल ऑपरेशन के द्वारा ट्यूमर को हटाया। यह ट्यूमर काफी बड़ा था और रक्तस्राव वाला ट्यूमर होने की वजह से टीम को ऑपरेशन करने में काफी जटिलता का सामना करना पड़ा। मरीज की स्थिति अभी बेहतर है और स्वस्थ्य होने पर जल्द छुट्टी दे दी जाएगी।

आॉपरेशन 3 22Scope News

इस ऑपरेशन में न्यूरोसर्जरी विभाग से डॉ सीबी सहाय, प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट से डॉ विक्रांत, निश्चेतना विभाग से डॉ सौरभ के अलावा डॉ राजीव, डॉ दीपक, डॉ विकास, डॉ रवि, डॉ संजीव, डॉ प्रतिभा, डॉ मोनिका, डॉ अमृता, डॉ सचिन, डॉ सुरभि, डॉ नरेश इत्यादि शामिल थेI वहीं ओटी टेक्नीशियन व अन्य टीम में सुनील, मंटू,सौरव, विनीता,डॉली शामिल थेI

Jamtara Cashew Processing Unit: क्या जामताड़ा बनेगा झारखंड का ‘काजू हब’?...

Jamtara Cashew Processing Unit: जामताड़ा ज़िला प्रशासन ने काजू उत्पादन और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर दी...

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ के गिद्दी CCL क्रेशर में फायरिंग...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ ज़िले के गिद्दी पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL गिद्दी 'A' क्रशर कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे...