पारस एचईसी अस्पताल ने स्थापित किया नया कीर्तिमान, फुटबॉल जैसे ट्यूमर को सर्जरी कर निकाला

1 लाख में से करीबन 2 प्रतिशत लोगों में होता है इस तरह का ट्यूमर

रांची : धुर्वा स्थित पारस एचईसी अस्पताल ने स्वास्थ्य चिकित्सा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है.

पारस एचईसी अस्पताल के योग्य डॉक्टरों की टीम ने बहुत ही दुर्लभ रे

ट्रोपेरिटोरियल लाइपोमा (Retroperitoneal Lipoma) की सर्जरी करने में सफलता हासिल की है.

Paras HEC Hospital2 22Scope News

सांस लेने में हो रही थी तकलीफ

66 वर्षीय सबीना तिर्की के इस ट्यूमर की वजह पेट, किडनी और फेफड़ों पर दबाव बढ़ा हुआ था.

जिस वजह से मरीज़ को उल्टियां हो रही थी और शौच करने में भी समस्या आ रही थी.

फेफड़ो पर दबाव के कारण सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी.

इन सभी कारणों की वजह से जल्द ही सर्जरी करने का निर्णय लिया गया.

जिसके बाद सबीना के पेट से फुटबाल के आकार (20cm x30cm) का ट्यूमर निकाला गया. इस ट्यूमर का वजन 2.5 किलो से भी ज़्यादा का है. इस ट्यूमर को निकालने में डॉक्टरों की टीम को 3 घंटे का समय लगा.

बेहद खतरनाक होता है ये ट्यूमर

इस सर्जरी के बारे में बताते हुए डॉ (मेजर) रमेश दास, डायरेक्टर, जनरल सर्जरी, पारस एचईसी अस्पताल, रांची ने बताया कि, ‘‘रेट्रोपेरिटोरियल ट्यूमर एक बेहद दुर्लभ ट्यूमर है जो कि 1 लाख लोगों में से 2 प्रतिशत से भी कम लोगों में होता है. इसका आकार काफी बड़ा होता है. पेट के पिछले हिस्से में होने की वजह से यह बेहद खतरनाक भी हो जाता है’’.

इन डॉक्टरों ने की सफल सर्जरी

उन्होंने बताया कि रेट्रोपेरिटोरियल लाइपोमा एक ट्यूमर होता है, जिसको की वेनायल ट्यूमर बोलते हैं और ये बहुत सारे फैट सेल्स यानी चर्बी वाले सेल्स से मिलकर बनते है, जिसे ट्यूमर ऑफ फैटी सेल्स बोलते हैं. इस सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम जनरल सर्जन डॉ. (मेजर) रमेश दास और डॉ. ओमप्रकाश ने किया. साथ ही एनेस्थीसिया टीम से डॉ. शिव अक्षत और डॉ. प्रियंका शामिल रहे.

रिपोर्ट: मदन सिंह

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...