कार्यपालक पदाधिकारी मारपीट मामला : आरोपी रंजन गिरफ्तार

357
Advertisment

पटना : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। जहां रूपसपुर इलाके में कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह के साथ गंभीर रूप से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी रंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। रंजन कुमार नागेंद्र राय का भतीजा बताया जाता है। नागेंद्र राय की आवास से ही इसकी गिरफ्तारी की गई है। पश्चिमी सिटी एसपी राजेश कुमार ने प्रेसवार्ता कर इस घटना की जानकारी दी।

Advertisment

इस मामले में पदाधिकारी के परिजनों की तरफ से अटेंप्ट टू मर्डर केस दर्ज कराया गया है। जिसमें नागेंद्र राय के बेटे तनुज यादव और नयन यादव को मुख्य आरोपी बनाया गया है। पटना पुलिस ने दावा किया है कि अगर फरार चल रहे तनुज यादव और नयन यादव की गिरफ्तारी नहीं होती है तो उनके घर में कुर्की की जाएगी। पटना पुलिस उसने इस मामले में किसी भी तरह के राजनीतिक हस्तक्षेप से इनकार किया है। हालांकि उसकी दवा है की नागेंद्र राय के बेटों की तरफ से भी काउंटर फिर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope 

 

Advertisement