Advertisment

सम्राट ने कहा- भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लिए केन्द्र सरकार प्रतिबद्ध

पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आज यहां कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य कल्याणकारी योजना का लाभ लोगों के द्वार तक पहुंचाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि
भारत को 2047 तक विकसित बनाने के लिए केन्द्र सरकार प्रतिबद्ध है, यह मोदी की गारंटी वाली सरकार है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत दीघा विधानसभा के कुर्जी के वार्ड-22 बी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस दौरान चौधरी ने मोदी सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के लाभार्थियों का प्रमाण पत्र सौंपा गया तथा उपस्थित लोगों के साथ मा. प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत की संकल्पना पर प्रेरणादायी संबोधन को सुना तथा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्प लिया गया। चौधरी ने कहा कि 15 नवम्बर से शुरू ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के दूसरे चरण की समाप्ति 25 जनवरी 2024 होगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मकसद जिनके लिए योजनाएं हैं उन तक उसका लाभ पहुंचाना है।

चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी का परिणाम है कि देश के करीब 25 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकले हैं। नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2013-14 से 2022-23 तक कुल नौ वर्षों में 24.82 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकले। इसमें भी उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। उन्होंने विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज तक किसी सरकार ने शौचालय के विषय में सोचा नहीं था, जबकि आज 12 करोड़ शौचालय, आठ करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला। पूरे देश में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में दीघा के विधायक संजीव चौरसिया सहित कई गणमान्य लोग के अलावा बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित थे।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...