Advertisement
Advertisement
Advertisement

साइबर अपराध पर कार्रवाई करने के मामले में 10वें स्थान पर बिहार

पटना : बिहार पुलिस साइबर अपराध के मामले को दर्ज कर उसपर कारवाई करने के मामले में देश के 10 राज्यों में शामिल हो चुकी है। अब साइबर अपराध का अनुसंधान तेजी से किया जा रहा है। यह दावा एडीजी पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने किया है। इनके मुताबिक, वर्ष 2023 में बड़ी संख्या में साइबर अपराध से जुड़े मामले हम लोगों ने दर्ज किया और उनका अनुसंधान किया जा रहा है।

एडीजी ने कहा कि कुछ मामले में साइबर अपराध के जरिए लोगों के अकाउंट से निकाली गई राशि को हम लोगों ने वापस करवाने में कामयाबी पाई है। जबकि कई खाता धारकों के अकाउंट से साइबर अपराध के जरिए निकाली गई करोड़ों रुपए को हम लोगों ने विभिन्न बैंकों में फ्रिज भी करवाया है। अपनी बातों को बताने के दौरान एडीजी मुख्यालय ने यह भी कहा कि इस वर्ष हमलोग के पास साइबर अपराध से जुड़े मामले में काम करने का बड़ा मौका है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment

साप्ताहिक राशिफल (16 नवंबर से 22 नवंबर 2026): मेष से मीन...

16 नवंबर से 22 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए

आज का राशिफल और पंचांग 16 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 16 नवंबर 2026 (सोमवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...