रांची: बाबा बागेश्वर के झारखंड आने को लेकर अंतिम फैसला 24 जनवरी को हो जायेगा।
इस मामले पर इसी दिन झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होगी और कोर्ट इस पर अपना फैसला भी सुना सकता है।
इस से पहले झारखंड हाईकोर्ट ने आयोजन समिति को आपत्ती याचिका दर्ज करने को कहा था।
आपत्ति दर्ज होने के बाद हाईकोर्ट में 24 जनवरी को सुनवाई निर्धारित की गई थी।
आयोजन समिति के संयोजक वह मेदिनीनगर निगम के पहली मेयर अरूण शंकर ने बताया कि बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम के अनुमित पर 24 जनवरी को अंतिम फैसला होना है ।
दरअसल बाबा बागेश्वर का कार्यक्रम पलामू के चैनपुर के ओड़नार निर्धारित किया गया है, यह कार्यक्रम 10 से 15 फरवरी तक आयोजित होना है।
जिला प्रशासन में विधि व्यवस्था का हवाला देते हुए बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम की अनुमति को रद्द कर दिया था। अनुमति रद्द होने के बाद झारखंड हाईकोर्ट ने मामले में संज्ञान लिया था और मुख्य सचिव और डीजीपी को वर्चुअल तरीके से हाजिर होने को कहा था।
उसे दौरान हुई सुनवाई के बाद झारखंड हाईकोर्ट ने श्री हनुमंत कथा आयोजन समिति से दोबारा याचिका दायर करने को कहा था।


















