तीन दिवसीय दौरे पर रांची आने वाले हैं बागेश्वर बाबा

रांचीः लोगों की मन की बात जानकर समस्या सुलझाने और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की बात करने वाले आचार्य धीरेंद्र शास्त्री जिनका मशहूर नाम बाबा बागेश्वर है जिनके दर्शन के लिए लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ जाती है वह तीन दिवसीय दौरे पर रांची आने वाले हैं। नवंबर के पहले सप्ताह में रांची आने की संभावनाएं बनती दिखाई दे रही है। रांची आगमन पर सन्यासी बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया है कि आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने राज्य आगमन की स्वीकृति दे दी है।

हनुमान कथा सुनाएंगे बागेश्वर बाबा 

सेवा समिति के अध्यक्ष सन्यासी बाबा के मुताबिक धीरेंद्र शास्त्री तीन दिवसीय दौरे पर रांची आ रहे हैं। कार्यक्रम धुर्वा के प्रभात तारा मैदान में होना तय हुआ है, इस दौरान बागेश्वर बाबा हनुमान कथा सुनाएंगे। उनके आगमन पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई गणमान्य को आमंत्रित किया जाएगा। हालांकि अभी तक यह यह स्पष्ट नहीं हुआ है की बाबा बागेश्वर रांची दौरे के दौरान पर्ची निकालने का कार्यक्रम करेंगे या नहीं।

 

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...