फांसी लगा युवक ने किया आत्महत्या

बोकारोः बोकारो में एक युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर आ रही है। बोकारो के कैंप 2 में एक 35 वर्षीय युवक सोनू तिवारी ने पंखे में लटककर अपनी जिंदगी समाप्त कर डाली। घटना सिटी थाना क्षेत्र के कैंप 2 स्थित बीएसएल आवासीय परिसर की है।

बताया जा रहा है कि सोनू तिवारी किसी मामले को लेकर पहले से परेशान रह रहा था। इसको लेकर उसने कमरे में घुसकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

दरवाजा तोड़कर परिजनों ने बाहर निकाला

उसी वक्त कमरे से मिली आहट के बाद मौके पर परिवार के लोगों ने बंद दरवाजा को तोड़कर देखा तो युवक पंखे से लटका हुआ है उसके बाद परिवार के लोगों ने उसे नीचे उतारा। हालांकि उस वक्त वह जिंदा था।

परिजनों ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लाया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...

Gumla News: प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने...

 गुमला में एक युवती से प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। परिजनों ने लोहरदगा के युवक के...