Commercial Advertisment

पारिवारिक कलह के कारण एक युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या

जहानाबाद : जहानाबाद में शुक्रवार को पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। यह घटना जहानाबाद के कडौना थाना क्षेत्र के चमन बीघा गांव का है। जहां धर्मेंद्र कुमार नामक युवक उम्र 19 वर्ष ने आत्महत्या किया है। बताया जाता है कि इसके बड़े भाई का किसी लड़की से अफेयर चल रहा था जिसके कारण वह लड़की लेकर फरार हो गया।

इधर, लड़की के पिता ने इसके परिवार पर मुकदमा कर दिया जिसमें इसके माता-पिता को भी अभियुक्त बना दिया मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा माता-पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसको लेकर परिवार में हर रोज झगड़ा झंझट होते रहता था। जिसके कारण धर्मेंद्र कुमार काफी डिप्रेशन में रहता था। पारिवारिक कलह तंग आकर गुरुवार की रात यह युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े : जहानाबाद : नई नवेली दुल्हन को पति ने रखने से किया इनकार, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...