एक्सिस बैंक की शाखा में अपराधियों ने की करीब 90 लाख की लूट

अररिया : 90 लाख की लूट – अररिया एसपी और एसडीपीओ आवास से महज कुछ दूरी पर स्थित एडीबी चौक के पास एक्सिस बैंक की शाखा में छह हथियार बंद अपराधियों ने बैंक सहित बैंक में आए ग्राहकों से लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश छह की संख्या में थे और सभी हथियारों से लैस थे। घटना करीबन साढ़े ग्यारह बजे की बताई जाती है। बदमाशों ने लूटपाट के क्रम में दो राउंड फायरिंग भी की।

90 लाख की लूट : 

बता दें कि बदमाशों ने बैंक के कर्मचारी और ग्राहकों को बैंक के चेस्ट रूम में बंद कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों द्वारा करीबन 90 लाख से अधिक की लूट की बात कही जा रही है।सूचना के बाद मौके पर अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह, एसडीपीओ रामपुकार सिंह और नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु भारी पुलिस बलों के साथ बैंक पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

मंटू भगत की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...