3 किलो अफीम के साथ तस्कर सलाखों के पीछे….

लातेहारः लातेहार जिला से तीन अफीम तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जिले के बालूमाथ से चेकिंग अभियान के दौरान तीन युवकों को पुलिस ने अफीम तस्कर युवक गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने इनके पास से 3 किलो 700 ग्राम अफीम बरामद किया है।

अफीम की कीमत 6 लाख रुपए

जब्त की गई अफीम की कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई जा रही है। मामले के बारे में लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान एक कार पर सवार होकर तीन युवक अफीम की तस्करी कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- शादी के बाद भी अफेयर, प्रेमी ने कर दी हत्या 

तीनों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया पर वे भागने लगे। पुलिस ने तीनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। तीनों की जब तलाशी ली गई तो कार से 3 किलो अफीम बरामद किया गया।

नशाखोरी के खिलाफ अभियान जारी रहेगी

गिरफ्तार किये गए युवको में अखिलेश यादव, अमृत यादव, और रितेश यादव बताया जा रहा है। इनमें से रितेश यादव पहले भी चोरी और डकैती के मामले में जेल जा चुका है।

ये भी पढ़ें-बंद घर से लाखो की डकैती 

पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी ने कहा कि आगे भी नशाखोरी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

 

Siwan Liquor Smuggling: पुलिस ने शुरू किया पीछा तो कार छोड़...

Siwan Liquor Smuggling: बिहार में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सीवान जिले के सराय थाना क्षेत्र में पुलिस को...

Raj Kumar Raj Jharkhand Tour: राष्ट्रीय लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार...

Raj Kumar Raj Jharkhand Tour: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज छह दिवसीय दौरे पर संताल परगना के विभिन्न...

JioPC Launch: क्या आपका लैपटॉप हो गया है स्लो? JioPC के...

JioPC Launch, नई दिल्ली: पुराने लैपटॉप या डेस्कटॉप के धीमे होने पर नया कंप्यूटर खरीदना जरूरी नहीं होगा। रिलायंस जियो ने JioPC सेवा को...