Hazaribagh: अफीम तस्करी पर पुलिस का एक्शन, 2.7 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Hazaribagh: हजारीबाग पुलिस को नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के पेलावल ओपी क्षेत्र अंतर्गत छड़वा डैम के पास गुरुवार की सुबह पुलिस ने अवैध अफीम की बिक्री करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से 2.7 किलो अफीम बरामद की गई है, जिसकी बाजार में कीमत झारखंड में 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

Hazaribagh: अफीम तस्करी पर पुलिस का एक्शन

पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर अफीम की खेप लेकर इलाके में सक्रिय हैं और बड़ी डील करने वाले हैं। सूचना के आधार पर एएसपी मुख्यालय अमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें कटकमसांडी थाना प्रभारी व पेलावल ओपी प्रभारी भी शामिल थे। टीम ने तत्काल छापेमारी अभियान चलाया और छड़वा डैम के पास से एक छह चक्का ट्रक (संख्या PB10HG0296) तथा तीन मोटरसाइकिलों के साथ चार तस्करों को दबोच लिया।

Hazaribagh: चार तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप कुमार, मोहम्मद जाहिद आलम, मोहम्मद शहजाद (सभी चतरा जिले के निवासी) और मंजीत सिंह (लुधियाना, पंजाब निवासी) के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये सभी मिलकर अफीम की खेप को लुधियाना भेजने की तैयारी कर रहे थे। मंजीत सिंह मुख्य सप्लायर बताया जा रहा है, जबकि बाकी तीन स्थानीय स्तर पर खरीद-बिक्री का काम संभालते थे।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वे लंबे समय से अफीम तस्करी के धंधे में सक्रिय हैं और राज्य के अलग-अलग जिलों में नेटवर्क फैला हुआ है। पुलिस ने अफीम के साथ जब्त वाहनों को भी सीज कर दिया है।

Hazaribagh: नशे के खिलाफ जिले में जीरो टॉलरेंस नीति

कटकमसांडी (पेलावल ओपी) थाना में इस संबंध में कांड संख्या 219/25 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इनके अन्य नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच में जुट गई है। हजारीबाग SSP अमित कुमारने कहा कि नशे के खिलाफ जिले में जीरो टॉलरेंस नीति पर काम किया जा रहा है और इस तरह के अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...