शादी के बाद भी अफेयर, प्रेमी ने कर दी हत्या

धनबादः धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम प्लाजा में चल रहे टाटा म्युचुअल फंड के कार्यालय में बीते रविवार को हुए हत्याकांड का धनबाद पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने हत्या के आरोपित प्रेमी ब्रांच मैनेजर नीरज आंनद को हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें-40 लाख बच्चों को ‘लिफ्टएड’ के माध्यम से मिलेगा बेहतर शिक्षा का अवसर

ब्रांच मैनेजर ने ही की हत्या

महिला हत्याकांड 22Scope News

बुधवार को धनबाद के डीएसपी विधि-व्यवस्था अरविंद कुमार बिनहा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मामले का उद्भेदन करते हुए कहा कि धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड़ निवासी 27 वर्षीय निशा कुमारी की हत्या टाटा म्युचुअल फंड के ब्रांच मैनेजर 44 वर्षीय नीरज आनंद ने ही किया था।

मैनेजर और युवती के बीच था प्रेम-प्रसंग

हत्या का कारण दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग और उसके बाद हुआ आपसी विवाद था। उन्होंने बताया कि टाटा म्युचुअल फंड के ऑफिस के पूर्व कर्मचारी युवती का शव सोमवार सुबह टाटा म्युचुअल फंड के ऑफिस से बरामद हुआ था।

महिला हत्याकांड 3 22Scope News

उक्त कांड के उद्भेदन को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के द्वारा गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त कांड में संलिप्त टाटा म्युचुअल फंड, श्रीराम प्लाजा ऑफिस के मैनेजर नीरज आनन्द को गिरफ्तार कर लिया गया है।

साथ ही घटना में प्रयुक्त चाकू को भी अभियुक्त के निशानदेही पर बरामद किया गया है। आरोपित का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

शादी के बाद भी चल रहा था अफेयर

उन्होंने बताया कि मृत्तिका निशा कुमारी टाटा म्युचुअल फंड कार्यालय, श्रीराम प्लाजा में अक्टूबर 2022 से कम्प्युटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थी। जहाँ इस कांड के आरोपी मैनेजर के पद पर पूर्व से कार्यरथ थे।

ये भी पढ़ें- ग्रेच्युटी का पैसा डकार गए अफसर, धरने पर बेरोजगार युवक… 

वहीं 7 दिसंबर 2023 को निशा के विवाह के बाद उसने यहाँ काम छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि अभी तक के अनुसंधान में इस कांड के आरोपी एवं मृत्तिका के बीच प्रेम-प्रसंग एवं आपसी विवाद के उपरांत यह घटना अभियुक्त के द्वारा अंजाम देने की बात प्रकाश में आई है। फिलहाल कांड का अनुसंधान अभी भी जारी है।

Siwan Liquor Smuggling: पुलिस ने शुरू किया पीछा तो कार छोड़...

Siwan Liquor Smuggling: बिहार में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सीवान जिले के सराय थाना क्षेत्र में पुलिस को...

Raj Kumar Raj Jharkhand Tour: राष्ट्रीय लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार...

Raj Kumar Raj Jharkhand Tour: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज छह दिवसीय दौरे पर संताल परगना के विभिन्न...

JioPC Launch: क्या आपका लैपटॉप हो गया है स्लो? JioPC के...

JioPC Launch, नई दिल्ली: पुराने लैपटॉप या डेस्कटॉप के धीमे होने पर नया कंप्यूटर खरीदना जरूरी नहीं होगा। रिलायंस जियो ने JioPC सेवा को...