Hazaribagh: अफीम तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42.5 लाख की अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Hazaribagh: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशाखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 42.5 लाख रुपये मूल्य की 8.2 किलो अफीम बरामद की है। इस मामले में चार अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

Hazaribagh: 42.5 लाख की अफीम के साथ चार गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक को शनिवार देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि मुकुंदगंज स्थित टोयोटा शोरूम के सामने चार लोग अफीम की खरीद-बिक्री करने वाले हैं। सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमित कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थल पर पहुंचकर चारों संदिग्धों सचिन कुमार, नन्कु ठाकुर, राकेश कुमार मेहता और अनिल दांगी को गिरफ्तार किया।

Hazaribagh: हरियाणा बेचने जा रहा था तस्कर

तलाशी के दौरान उनके पास से चार बैग में अफीम, चार मोबाइल और अन्य सामान बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे चतरा से अफीम लेकर हरियाणा बेचने जा रहे थे। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुफसिल थाना में मामला दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...