Advertisment

हथियारों से लैस पुलिस टीम पर एक निहत्था आदमी पड़ा भारी

मोतिहारी : क्या कोई एक निहत्था व्यक्ति हथियारों से लैस पूरी पुलिस टीम को घायल कर उसके कब्जे से किसी कैदी को छुड़ा सकता है। आप कहेंगे नहीं पर मोतिहारी में ऐसा संभव है। ऐसा हम नहीं खुद पुलिस का दावा है। मामला मोतिहारी के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बिजबनी गांव की है। जहां घोड़ासहन थाना में दारोगा विकास कुमार के बयान पर एक एफआईआर दर्ज हुआ है।

थाना के दारोगा ने बताया है कि उसके नेतृत्व में पुलिस की टीम ने बिजबनी गांव से लालू यादव को गिरफ्तार कर घोड़ासहन थाना ला रही थी। तभी एक व्यक्ति आया और पूरी पुलिस टीम के साथ मारपीट किया। जिसमें पुलिस का जवान घायल हो गया और इस दौरान कैदी लालू यादव फरार हो गया। यह पूरी कहानी थोड़ी फिल्मी लग रहा है पर यह बात घोड़ासहन के एफआईआर में पुलिस ने खुद अपने बयान में लिखा हुआ है। यानी कि अब मोतिहारी पुलिस इतनी कमजोर और असहाय हो गई है कि हथियारों से लैस पुलिस टीम पर एक निहत्था आदमी भारी पड़ रहा है। अब ऐसी खबर आने के बाद मोतिहारी पुलिस के ट्रेनिंग पर भी सवाल उठना शुरू हो गया है।

राजीव कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...