Advertisment

मुस्लिम परिवार 4 पीढियों से तिरंगे में लगा रहा अशोक चक्र की छाप

गया : बिहार के गया में एक मुस्लिम परिवार पिछले सात दशकों से अधिक समय से तिरंगे में अशोक चक्र की छाप लगाने का काम करता है। तिरंगे में अशोक चक्र की मुहर लगाने की बात हो, तो गया का यही मुस्लिम परिवार है, जो अशोक चक्र की छाप लगता है। गया के मोहम्मद शमीम का परिवार पुश्त दर पुश्त पिछले सात दशक से अधिक समय से अशोक चक्र की मुहर लगाने वाले विरासत में मिले काम को निभा रहा है। आज इस मुस्लिम परिवार की चौथी पीढ़ी भी तिरंगे में अशोक चक्र की मुहर लगाने का काम करती है।

तिरंगे में अशोक चक्र की मुहर की बात हो, तो गया शहर के रहने वाले मोहम्मद शमीम का परिवार ही मुहर लगाता है। गया में यही इकलौता मुस्लिम परिवार है, जो कि पिछले सात दशकों से अधिक समय से तिरंगे में अशोक चक्र लगा रहा है। अशोक चक्र की मोहर लगाने वाले में अब चौथी पीढ़ी भी जुड़ गई है। इस तरह यह मुस्लिम परिवार की चौथी पीढी तिरंगे में मुहर लगाने का काम कर रही है।

गया शहर के रहने वाले मोहम्मद शमीम रंगरेज परिवार से जुड़े रहे हैं। मोहम्मद शमी के पूर्वज पहले से ही तिरंगे में अशोक चक्र की मुहर लगाने का काम करते थे। अभी मोहम्मद शमीम, इनकी पत्नी सीमा प्रवीण और इनके पुत्र भी इस पुश्तैनी धंधे को संभाल कर रखे हैं और तिरंगे में अशोक चक्र की मुहर लगा रहे हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरखे की भी मुहर यही लगती है। इस तरह की क्वालिटी वाली मुहर अब बाजार में नहीं उपलब्ध होने का दावा भी यह परिवार करते हैं। इस परिवार के लोग बताते हैं कि पीढ़ी दर पीढ़ी इस काम को करते आ रहे हैं और इसे आगे भी करते रहेंगे।

तिरंगे में अशोक चक्र की मुहर लगाकर यह परिवार गौरवान्वित महसूस करता है। मोहम्मद शमीम को गर्व है कि वह अकेला ऐसा मुस्लिम परिवार है, जो तिरंगे में अशोक चक्र की मोहर लगाता है। गया में उनके अलावा और कोई अशोक चक्र की मुहर लगाने वाले नहीं है। बात खादी भंडार में बने तिरंगे की हो या किसी और के द्वारा बनाए गए तिरंगे की तो अशोक चक्र की मुहर लगाने की बात हो तो सिर्फ उन्हीं के यहां लगते हैं। उनके अशोक चक्र के मुहर लगाने के लिए मगध प्रमंडल के पांच जिलों गया के अलावे अरवल, नवादा, औरंगाबाद और जहानाबाद से भी ऑर्डर आते हैं। इस बार 20 हजार से अधिक तिरंगे में अशोक चक्र की मुहर लगाई गई है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी का फिर होगा...

 UGC NET जून 2026 के इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी पेपर का री एग्जाम होगा। NTA ने परीक्षा की तारीख और समय जारी कर दिया...

 JPSC JSSC Protest: JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद: 23वें दिन सरकार...

JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 23वें दिन भी जारी रहा। सरकार ने 18 अगस्त को वार्ता...

Tax Settlement Scheme: झारखंड में Tax Settlement Scheme की तैयारी, 3732...

 झारखंड सरकार पुराने जीएसटी, वैट और अन्य कर विवादों के समाधान के लिए नई कर समाधान योजना ला रही है। 3732 करोड़ रुपये बकाया...