Advertisment

पत्नी को घर से भगाया, पति की कर दी हत्या

रांची: टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के टाटी मोड़ स्थित पाहन टोली में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान गुमला के बसिया के रूप में हुई है.

मृतक पाहन पाहन टोली स्थित आसाराम महतो के मकान मे पत्नी के साथ किराये पर रहता था. घटना बुधवार की देर राज की है कुछ लोग अजय सिंह के घर पहुंचे और अजय की पत्नी को डरा कर भगा दिया.

राज दो बजे जब पत्नी वापस घर लौटी तो अजय का शव घर में पड़ा देखा पत्नी ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. हत्या की इस घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई ने अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

हालांकि क्षेत्र में चर्चा है कि मृतक की पत्नी ने ही आपसी विवाद के बाद कुल्हाड़ी से हमला कर पति की हत्या कर दी है. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गया है. पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है.

AJSU Lok Bhavan March: JPSC-JSSC विवाद के बीच आजसू का बड़ा...

AJSU Lok Bhavan March: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: बेकार बांध बनेगा मिनी काशी! सावन...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही धनबाद में भगवान शिव की भक्ति का माहौल बन रहा...

JPSC PT Exam Scam: 48 सवाल हल करने के बावजूद पास...

JPSC 2025 PT परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा...