Advertisement
Advertisement

JPSC PT Exam Scam: 48 सवाल हल करने के बावजूद पास हुआ अभ्यर्थी गिरफ्तार, CID ने किया बड़ा खुलासा जाने

JPSC 2025 PT परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा पास करने की बात स्वीकार की।


JPSC PT Exam Scam रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 2025 प्रारंभिक परीक्षा (PT) में कथित धांधली मामले की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (CID) को बड़ी सफलता मिली है। सीआईडी ने हजारीबाग पुलिस के सहयोग से पीटी परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी का आरोप है कि अभ्यर्थी ने फर्जी तरीके से परीक्षा पास की थी। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

JPSC PT Exam Scam:सोशल मीडिया पर वायरल कार्बन कॉपी बनी जांच का आधार

सीआईडी की जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार अभ्यर्थी वही छात्र है जिसकी OMR शीट की कार्बन कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जांच में पता चला कि उसने 100 में से केवल 48 प्रश्न ही हल किए थे, लेकिन इसके बावजूद वह पीटी परीक्षा में सफल घोषित कर दिया गया। इस तथ्य के सामने आने के बाद मामले की जांच तेज कर दी गई थी।


Key Highlights:

  • JPSC 2025 पीटी परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ गिरफ्तार।

  • CID ने हजारीबाग पुलिस के सहयोग से की कार्रवाई।

  • सोशल मीडिया पर वायरल कार्बन कॉपी जांच में अहम सबूत बनी।

  • आरोपी ने पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा पास करने की बात स्वीकार की।

  • CID ने पूरे सिंडिकेट और अन्य आरोपियों पर आगे भी कार्रवाई के संकेत दिए।


JPSC PT Exam Scam:पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया अपराध

सीआईडी द्वारा दर्ज मामले की जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार अभ्यर्थी के पास OMR शीट की कार्बन कॉपी उपलब्ध नहीं थी। अधिकारियों ने जब उससे गहन पूछताछ की तो उसने कथित रूप से फर्जी तरीके से परीक्षा पास करने की बात स्वीकार कर ली। जांच एजेंसी का कहना है कि इस गिरफ्तारी से परीक्षा में हुई कथित धांधली के तरीके और उससे जुड़े नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

JPSC PT Exam Scam:CID बोली, जांच जारी, अन्य आरोपियों पर भी होगी कार्रवाई

झारखंड सीआईडी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि JPSC परीक्षा धांधली मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान जो भी नए साक्ष्य और सबूत सामने आएंगे, उनके आधार पर इस कथित सेटिंग गिरोह और मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी विधि-सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Highlights

Commercial Advertisment

CBSE Board Exam 2027: होली के दिन भी होगी 12वीं की...

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट में 22 मार्च को होली के दिन भी 12वीं के पांच विषयों की परीक्षा निर्धारित है। परीक्षाएं 16...

JPSC 14वीं PT घोटाला: 454 सफल अभ्यर्थियों ने नहीं सौंपी OMR...

JPSC 14वीं सिविल सेवा PT की मेरिट लिस्ट में शामिल 454 अभ्यर्थियों ने अब तक OMR शीट की कार्बन कॉपी नहीं सौंपी है। CID...

Jharkhand Road Accident: चौपारण की दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा,...

 झारखंड के हजारीबाग स्थित दनुआ घाटी में सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत और 14 घायल हो गये। पिता के अंतिम संस्कार के...