पाकुड़ पहुंचे कांग्रेस झारखण्ड प्रभारी

पाकुड़ः कांग्रेस के झारखण्ड प्रभारी गुलाम अहमद मीर आज पाकुड़ पहुंचे। पाकुड़ पहुंचने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओ व नेताओ ने स्वागत किया। इस दौरान मंत्री आलमगीर आलम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

ये भी पढे़ं- बीजेपी ने लक्ष्मीकांत बाजपेयी को बनाया झारखंड चुनाव प्रभारी

झारखण्ड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि बीते 14 जनवरी से मणिपुर से राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू किया है। न्याय यात्रा नार्थ ईस्ट के स्टेट कंप्लीट हो चुका है। कल वे पश्चिम बंगाल में पहुँचे है, तीन दिन वहां रहने के बाद राहुल गांधी बिहार जाएंगे।

2 फरवरी को झारखंड में प्रवेश करेगी राहुल की न्याय यात्रा

बिहार में दो दिन रहने के बाद पुनः पश्चिम बंगाल आएंगे और पश्चिम बंगाल के मालदा, मुर्शिदाबाद जिला होते हुए राहुल गांधी की यात्रा 2 फरवरी को झारखंड में प्रवेश करेगी। 2 फरवरी से लेकर 6 से 7 दिन लगातार झारखंड में राहुल गांधी की यात्रा रहेगी उसी की तैयारी के लिए हमलोग यहां आये है।

यात्रा को लेकर तैयारी पूरी

राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर सारी तैयारी की जा रही है। आगे उन्होंने कहा कि एक दो दिन में सारा रूट क्लियर हो जाएगा। झारखंड के अंदर बहुत बढ़िया तरीके से उनका यात्रा संम्पन होगा। यात्रा को लेकर सारी व्यवस्थाएं की जाएगी।

अभी रोड मैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में उनका प्रवेश पाकुड़ से होगा। पाकुड़ शहर से वे गुजरेंगे और आगे जाएंगे। यहां पर हमारे नेता, कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे।

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...